भोजपुरी भाषा कमेटी और राज्यसभा चुनाव पर झामुमो का बड़ा बयान, सुप्रियो ने कहा- उचित समय में फैसला लेगी झारखंड सरकार

Share

रांची, 22 मई । झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्यसभा चुनाव और भोजपुरी भाषा कमेटी की रिपोर्ट जैसे मुद्दे मुख्यमंत्री स्तर के विषय हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार इस पर उचित समय आने पर निर्णय लेगी।

वे शुक्रवार को रांची स्थित मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

जीएसटी राशि नहीं मिलने का लगाया आरोप

सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य को जीएसटी की राशि समय पर नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र से अपेक्षित मदद नहीं मिलने के कारण कई कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी समाप्त होने के बाद पार्टी महंगाई और आर्थिक बदहाली के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाएगी।

केंद्र की आर्थिक नीतियों पर साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश इस समय गहरे आर्थिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की स्थिति खराब कर दी है, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

“12 वर्षों में आर्थिक स्थिति बिगड़ी”

उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में देश की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हुई है। साथ ही पश्चिम बंगाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेषकर संथाल परगना से सिंहभूम तक की स्थिति को चिंताजनक बताया।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि इन इलाकों में सामाजिक माहौल लगातार खराब किया जा रहा है और हालात आपातकाल जैसे बनते जा रहे हैं।

नीट पेपर लीक मामले पर भी बोला हमला

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने नीट पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मुद्दे के लिए जवाहरलाल नेहरू और राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराती है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031