भीषण गर्मी को लेकर हेमन्त सोरेन अलर्ट, अधिकारियों को दिए राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

Share

सार्वजनिक स्थलों और सरकारी कार्यालयों में पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश

रांची : हेमन्त सोरेन ने राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को आम लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि सभी सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम नागरिकों और राहगीरों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही इसकी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित करने को कहा गया है, ताकि लोगों को आसानी से राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल संकट के कारण लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि जहां जल संकट की स्थिति हो वहां तत्काल टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई जाए। इसके साथ ही खराब चापाकलों की मरम्मत और अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं।

हेमन्त सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से कहा कि “जनहित सर्वोपरि है” और भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आम लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी हो।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031