Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भीषण गर्मी को लेकर विभाग अलर्ट, क्षेत्रीय पदाधिकारियों की छुट्टियां रद्द

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना : भीषण गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने राज्यभर में अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्देश दिया है।

सचिव ने स्पष्ट किया कि राज्य में निर्बाध और निरंतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी पूरी तरह अलर्ट मोड में रहें और केवल अत्यंत आपात स्थिति में ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा, जिसके लिए सचिव स्तर से अनुमति अनिवार्य होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में भू-जल स्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।

सचिव ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस बार बिहार के किसी भी इलाके में जल संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी लगातार क्षेत्रीय निगरानी बनाए रखें और आम जनता को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930