भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को याद कर मुख्यमंत्री ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Share

पटना। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह में राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन, संघर्ष और कृतित्व पर आधारित गीत, भजन-कीर्तन तथा निर्गुण गीत प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने उनके सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को सांगीतिक प्रस्तुति के माध्यम से याद किया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का प्रतीक रहा। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय लेकर समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया।

समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031