नई दिल्ली, 28 मई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
दिल्ली भाजपा की जिम्मेदारी हर्ष मल्होत्रा को
भाजपा ने दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।
हरियाणा में अर्चना गुप्ता बनीं प्रदेश अध्यक्ष
हरियाणा भाजपा की कमान महिला नेता अर्चना गुप्ता को सौंपी गई है। पार्टी ने उन्हें राज्य में संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है।

पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों को मिली जिम्मेदारी
अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने पंजाब में भी संगठनात्मक बदलाव किया है। पार्टी ने पंजाब भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को बनाया है।

त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को मिली कमान
भाजपा ने त्रिपुरा में विधायक अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके नेतृत्व में राज्य में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
पार्टी ने कहा- संगठन को मिलेगा मजबूती
भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नए प्रदेश अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।






