भागलपुर में मेयर पर भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप लगाकर पार्षद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

Share

भागलपुर। भागलपुर नगर निगम में मेयर की कार्यशैली और कथित भ्रष्टाचार को लेकर विवाद सामने आया है। वार्ड संख्या 13 के पार्षद रंजीत मंडल ने पार्षदों के अधिकारों के हनन और नगर निगम में हो रही कथित मनमानी के विरोध में सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

रंजीत मंडल नगर निगम परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि नगर निगम में नियमों को दरकिनार कर काम किया जा रहा है और पार्षदों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और ठेकों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है।

पार्षद का यह भी आरोप है कि नगर निगम में असामाजिक तत्वों को ठेकेदारी दी जा रही है। जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने मांग की है कि नगर निगम प्रशासन इस मामले की जांच कराए और पार्षदों को उनके अधिकार दिए जाएं। उन्होंने कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती तब तक उनका अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031