Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भागलपुर में केस वापस लेने की धमकी को लेकर फायरिंग, गोली चलाते लाइव वीडियो वायरल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

भागलपुर। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित दलित टोला में दहशत फैलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। दलित टोला निवासी राजकिशोर पासवान ने गांव के ही शिवा यादव पर केस उठाने की धमकी देते हुए खुलेआम गोलीबारी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

आरोप है कि शिवा यादव ने गाली-गलौज करते हुए लगातार चार राउंड फायरिंग की। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी को तीन से चार बार लगातार गोली चलाते हुए साफ देखा और सुना जा सकता है, जिससे पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पीड़ित राजकिशोर पासवान ने बताया कि बीते 27 जनवरी को आरोपी ने उनके पुत्र के साथ गाली-गलौज की थी, जिसे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर शांत कराया था। लेकिन करीब एक घंटे बाद आरोपी दोबारा पहुंचा और राजकिशोर पासवान पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस मामले में भवानीपुर थाना में पहले ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पीड़ित का आरोप है कि उसी केस को वापस लेने के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहा था और इसी क्रम में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मामले पर भवानीपुर थानाध्यक्ष शुंभ पासवान ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से दलित टोला के लोगों में भय का माहौल है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। ईश वायरल वीडियो ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार और इलाके के लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिला पाती है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31