भागलपुर: दान पेटी सहित मूर्ति के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

Share

भागलपुर। जिले के जोगसर थाना अन्तर्गत छोटी खंजरपुर चौक स्थित माँ दुर्गा के मंदिर से दान पेटी सहित मूर्ति के आभूषण चोरी करने वाले 04 आराेपिताें को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी बुधवार को एसएसपी कार्यालय के हवाले से दी गई।

उल्लेखनीय है कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन गश्ती एवं चोरी/छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है। इस क्रम में सूचना प्राप्त हुआ कि जोगसर थाना अन्तर्गत छोटी खंजरपुर चौक स्थित माँ दुर्गा के मंदिर से अज्ञात चोरो के द्वारा माँ दुर्गा के चाँदी का मुकुट, सोने जैसा गले का नेकलेस, नाक नथिया एवं दान पेटी इत्यादि चोरी करने की सूचना प्राप्त हुआ है।

इस संबंध में मंदिर के पुजारी सुभाष झा के लिखित आवेदन के आधार पर जोगसर थाना में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

गठित टीम के द्वारा सी०सी०टी०वी० फोटो का अवलोकन कर घटना कारित करने वाले अपराधर्मियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी किया गया। जहाँ छापामारी के क्रम में छोटु कुमार उर्फ गुड्डु कुमार उर्फ टिलों, सन्नी कुमार और चंदु कुमार को भागपलुर हवाई अड्डा तथा सोने का आभूषण क्रय कर उसे पिघलाकर डिजाईन बदलने वाले बुधन कुमार को सबौर से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक चॉदी का मुकुट, एक सोने जैसा दिखने वाला गले का नेकलेस, एक, सोने जैसा दिखने वाला नाक का नथिया और एक दानपेटी बरामद किया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930