ब्रेकिंग: बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, मल्टी-पोस्ट EVM से एक साथ 6 पदों पर वोटिंग

Share

पटना : बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंचती दिख रही हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया को तेज करते हुए कई अहम फैसले लिए हैं।

अप्रैल महीने में ही सभी जिलों को मल्टी-पोस्ट ईवीएम उपलब्ध करा दी जाएंगी। इन मशीनों की मदद से पहली बार एक ही मशीन से पंचायत के छह अलग-अलग पदों के लिए एक साथ मतदान कराया जा सकेगा, जिससे प्रक्रिया तेज और आसान होगी।

तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोग ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। बैठक में मतदाता सूची के प्रारूप को जल्द जारी करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही दावे और आपत्तियों के निस्तारण के लिए तय समयसीमा का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) भी पूरी कराई जाएगी ताकि किसी तरह की तकनीकी गड़बड़ी न रहे। मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच वेयरहाउस में रखा जाएगा, जहां 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी।

राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि मल्टी-पोस्ट ईवीएम के इस्तेमाल से चुनाव प्रक्रिया न सिर्फ पारदर्शी होगी, बल्कि समय की भी बड़ी बचत होगी और मतदान अधिक सुगम बनेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930