बेगूसराय में बुलडोजर एक्शन से आक्रोशित लोगों ने  प्रदर्शन करते हुए की पत्थरबाजी, पुलिस ने भी किया लाठीचार्ज

Share

बेगूसराय :   बिहार के  बेगूसराय में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बुलडोजर एक्शन से नाराज लोगों ने कार्रवाई के दौरान विरोध प्रदर्शन किया. अतिक्रमणकारियों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर रोड़ेबाजी की है. इसके बाद पुलिस ने भी बल प्रयोग कर लाठी चार्ज किया है.

 दरअसल नई सरकार के गठन और सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई बेगूसराय में शुरू की गई जिसमें शहर के लोहिया नगर से लेकर जेल गेट तक एन एच 31 और रेलवे लाइन किनारे बसे सैकड़ो झोपड़पट्टी और दुकानों को जेसीबी से तोड़ा गया. इस दौरान विरोध कर रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ा. इसके बाद हंगामा शुरू हो गया और लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. अतिक्रमणकारियों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी लोगों को खदेड़ते हुए पिटाई की. आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस कदर लाठी डंडे ईट पत्थर लेकर महिला पुरुष विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान एक युवक को पुलिस खींच कर ले जा रही है. इसके बाद हंगामा हुआ और रोड़ेबाजी की गई. इसके बाद पुलिस ने भी अतिक्रमणकारियों को खदेड़ कर बल प्रयोग कर लाठीचार्ज किया है.

 दरअसल करीब तीन दशक से ज्यादा समय से एन एच और रेलवे लाइन किनारे से सैकड़ों लोग सरकारी जमीन पर झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं. इसी को आज खाली करने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम डीएम तुषार सिंगल के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी और दो जेसीबी के सहारे अतिक्रमण कर बनाए गए दुकान झोपड़ी नुमा घर को तहस-नस किया. इस दौरान जमकर विरोध प्रदर्शन भी हुआ. अतिक्रमणकारियों में महिलाओं ने रो-रो कर बताया कि सरकार ने समय नहीं दिया. नोटिस दिया . लेकिन समय नहीं दिया. इसलिए विरोध किए हैं. रोड़ा पत्थर चलाकर अतिक्रमण रोकने का काम किए हैं. हालांकि विरोध प्रदर्शन के बावजूद 100 से ज्यादा झोपड़ी नुमा घर और दुकानों को जेसीबी के सहारे तोड़ा गया है.

TAGS:

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031