बीजेपी के 12वें अध्यक्ष बने नितिन नवीन, पीएम मोदी ने माला पहनाकर किया अभिनंदन

Share

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी में नितिन नवीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण ने नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा की। बिहार की सियासत से नाता रखने वाले नितिन नबीन 5 बार विधायक रहे और वह पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। इनके समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नितिन नवीन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में घोषणा किए जाने के बाद प्रधानमंत्री ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

भाजपा मुख्यालय के मंच से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नवीन के नाम का आधिकारिक एलान किया गया। नितिन नवीन के नाम का एलान पीएम मोदी की मौजूदगी में किया गया। पीएम मोदी ने नितिन नवीन को भाजपा अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभालने के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें पुष्पमाला पहनाई। पीएम ने कहा नए नेता मिलेनियल हैं। 45 साल की उम्र में, नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय प्रमुख चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के नेता हैं, और पार्टी के 12वें अध्यक्ष हैं।

‘मैं कार्यकर्ता, नितिन नबीन मेरे बॉस’
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पद को लेकर कहा, “ये सब अपनी जगह हैं लेकिन इन सबसे भी बड़ी चीज मेरे लिए ये है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं। यह सबसे बड़ा गर्व है और जब बात पार्टी के विषयों को आती है, तब माननीय नितिन नवीन जी मैं कार्यकर्ता हूं, वे मेरे बॉस है।”

नितिन नवीन ने जेपी नड्डा से पदभार संभाला
नितिन नवीन को एक दिन पहले ही निर्विरोध चुना गया था, जब उनके पक्ष में 37 सेट नॉमिनेशन पेपर जमा किए गए थे। नितिन नवीन के बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर शपथ लेने के बाद, उनसे पहले यह अहम पद संभालने वाले जेपी नड्डा ने बधाई संदेश जारी किया। नड्डा ने कहा, “आपने (नितिन नवीन) इतनी बड़ी पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाली है। आपको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।”उन्होंने कहा कि यह महान पार्टी, जिसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ के तौर पर आगे बढ़ने का सौभाग्य मिला। इसी को आगे अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, कुशाभाऊ ठाकरे ने भाजपा के तौर पर आगे बढ़ाया। जेपी नड्डा ने कहा कि आज बहुत ही ऐतिहासिक अवसर है, जब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमारे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान नितिन नवीन ये पदभार संभाल रहे हैं।

नितिन नवीन को ‘Z’ कैटेगरी की CRPF सुरक्षा दी गई
मंगलवार को पदभार संभालने वाले नए चुने गए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को कथित तौर पर ‘Z’ कैटेगरी की CRPF सुरक्षा दी गई है। बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने 14 दिसंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति के कुछ दिनों बाद नवीन को CRPF सुरक्षा कवर दिया।

मंच पर मौजूद रहे ये बड़े नेता
भाजपा मुख्यालय में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930