Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार विधानसभा में नीट पेपर लीक को लेकर विपक्ष का विरोध मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना, 20 जुलाई। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्षी दलों ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राजद, कांग्रेस और वाम दलों के विधायकों ने विधानसभा के मुख्य गेट से लेकर पोर्टिको तक मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विपक्षी सदस्यों ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सोनम वांगचुक के समर्थन में भी प्रदर्शन

वामपंथी विधायक अजय कुमार ने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर पिछले 23 दिनों से आंदोलन चल रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ हुई कार्रवाई के विरोध में भी विपक्ष ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।

उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ विपक्ष अपनी आवाज उठाता रहेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राजद ने सरकार पर साधा निशाना

राजद नेता सुनील कुमार सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में 152 बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं का भविष्य खतरे में है। भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से युवा परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

एआईएमआईएम विधायकों ने भी किया प्रदर्शन

विधानसभा परिसर में एआईएमआईएम के विधायकों ने भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डिग्री कॉलेजों में उर्दू भाषा की पढ़ाई सुनिश्चित नहीं होने पर नाराजगी जताई।

विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार उर्दू भाषा के अस्तित्व को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाषा और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

स्कूलों के भगवा रंग को लेकर भाई वीरेंद्र ने उठाए सवाल

सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के स्कूलों को भगवा रंग से रंगे जाने के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि स्कूलों का रंग तिरंगे के तीनों रंगों के अनुरूप होता तो समझ में आता, लेकिन केवल भगवा रंग करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर महागठबंधन राज्यभर में चर्चा करेगा।

भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन स्कूलों के रंग को लेकर ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए जिससे किसी विशेष विचारधारा का प्रभाव दिखाई दे।

तेजस्वी यादव के विधानसभा में मौजूद नहीं रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता तेजस्वी यादव की भूमिका निभा रहा है और संगठन मजबूती से काम कर रहा है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031