बिहार में NDA को लेकर चिराग पासवान का बड़ा एलान, BJP ने बताया शुभ संकेत

Share

PATNA : बिहार में सियासी गर्मी के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। विक्रमगंज में दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में LJP अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. जायसवाल ने कहा कि यह एनडीए के लिए सुखद संकेत है और इससे गठबंधन और मजबूत होगा।उन्होंने कहा की चिराग पासवान का नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का एलान स्वागत योग्य है। इससे एनडीए को नई ऊर्जा मिलेगी और हम सभी मिलकर मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

राहुल गांधी पर तीखा हमला

डॉ. जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर भी तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, जहां-जहां राहुल गांधी गए वहां कांग्रेस की लुटिया डूब गई। लगता है अब बिहार में भी कांग्रेस को डुबाने का मन बना चुके हैं। हम तो उन्हें रोक नहीं सकते। कांग्रेस का इतिहास यही बताता है कि राहुल गांधी का जाना और कांग्रेस का डूबना साथ-साथ चलता है। वहीं तंज कसते हुए कहा की बचपन से लेकर पचपन तक राहुल गांधी कहां थे? एयर कंडीशन से बाहर निकलने को तैयार ही नहीं हैं।”

तेजप्रताप के X पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया

RJD नेता तेजप्रताप यादव के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है और भाजपा की परंपरा नहीं है कि किसी के पारिवारिक मामलों में टिप्पणी करे। वहीं बिहार में भाजपा की नई टीम को लेकर उन्होंने कहा की पार्टी की नई टीम काफी मजबूत बनी है, भाजपा अब बूथ लेवल तक पूरी तरह सक्रिय और संगठित हो चुकी है। साथ ही जानकारी दी कि अगले सप्ताह से भाजपा के सभी नेता घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान में जुट जाएंगे और संगठन को और मजबूत बनाने का काम करेंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031