Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में समृद्धि यात्रा का तीसरा चरण, 10 जिलों का दौरा करेंगे सीएम नीतीश कुमार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की प्रक्रिया के बीच एक बार फिर समृद्धि यात्रा पर जायेंगे। यह उनकी समृद्धि यात्रा का तीसरा चरणहै, जिसका विस्तृत कार्यक्रम मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग नेजारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा काे लेकर जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार यह यात्रा 10 मार्च से 14 मार्च तक चलेगी, जिसमें मुख्यमंत्री बिहार के 10 जिलों का दौरा करेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 10 मार्च को सुपौल से यात्रा की शुरुआत करेंगे। उसी दिन वे मधेपुरा भी जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

11 मार्च को मुख्यमंत्री अररिया और किशनगंज का दौरा करेंगे और कार्यक्रमों के बाद फिर मधेपुरा लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

12 मार्च को उनका कार्यक्रम पूर्णिया और कटिहार में तय किया गया है। इसके बाद 13 मार्च को मुख्यमंत्री सहरसा और खगड़िया का दौरा करेंगे। समृद्धि यात्रा के अंतिम दिन 14 मार्च को वे बेगूसराय और शेखपुरा में कार्यक्रमों में शामिल होंगे और इसके बाद वापस पटना लौट आएंगे।

इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा और सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे। साथ ही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा वे जिलास्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक और जनसंवाद कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930