बिहार में मखाना उद्योग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, दरभंगा में बनेगी ₹27.44 करोड़ की आधुनिक प्रोसेसिंग यूनिट

Share

पटना : बिहार के पारंपरिक मखाना उद्योग को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। Makhayo Foods Pvt. Ltd. द्वारा औद्योगिक क्षेत्र डोनार, Darbhanga में अत्याधुनिक मखाना प्रोसेसिंग एवं निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी। इस परियोजना पर ₹27.44 करोड़ का निवेश किया जाएगा, जिससे राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई गति मिलने की उम्मीद है।

यह परियोजना 2.20 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी और इसके माध्यम से आधुनिक मखाना प्रसंस्करण, पैकेजिंग तथा वैल्यू एडिशन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। प्रस्तावित इकाई से करीब 300 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है, जिससे स्थानीय युवाओं और ग्रामीण समुदायों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

इस संबंध में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी Bihar Industrial Area Development Authority (BIADA) की परियोजना समाशोधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक BIADA एवं AIDA Kundan Kumar ने की। बैठक में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि एवं प्लग एंड प्ले शेड्स आवंटन के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

उद्योग मंत्री Shreyasi Singh ने कहा कि बिहार सरकार पारंपरिक एवं कृषि आधारित उद्योगों को आधुनिक औद्योगिक ढांचे से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘मिथिला मखाना’ को वर्ष 2022 में GI टैग मिलने से बिहार के मखाना उत्पादकों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

उन्होंने कहा कि मखाना आधारित प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना से किसानों को बेहतर बाजार और उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उद्योग विभाग के सचिव Kundan Kumar ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को बेहतर अवसंरचना, सरल प्रक्रियाएं और नीतिगत सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि आधारित उद्योगों का तेजी से विकास हो सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031