Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, अब सेटेलाइट रखेगा नजर; इजराइल एक्सपर्ट्स की मदद से बनेगा हाईटेक मॉनिटरिंग सिस्टम

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना : बिहार में पुलों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा और हाईटेक कदम उठाया है। अब राज्य के पुलों की निगरानी सेटेलाइट तकनीक के जरिए की जाएगी। लगातार सामने आ रहे पुल हादसों, दरारों और संरचनात्मक कमजोरियों के बाद सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। पथ निर्माण विभाग ने इजराइल के विशेषज्ञों की मदद से नया एक्शन प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, सेटेलाइट आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम पुलों में होने वाली बेहद छोटी हलचल और झुकाव को भी पकड़ सकेगा। इससे समय रहते खतरे की पहचान कर मरम्मत और सुरक्षा उपाय किए जा सकेंगे। सरकार का दावा है कि इस तकनीक से पुलों की निगरानी पहले से कहीं ज्यादा सटीक और आधुनिक होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इजराइल के टेक्निकल एक्सपर्ट्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पहली अहम बैठक भी हो चुकी है। बैठक में बिहार के पुलों की वर्तमान स्थिति, निगरानी व्यवस्था और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि राज्य के चार हजार से अधिक पुलों का निरीक्षण कराया गया है और कई पुलों की मरम्मत का काम भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

आईआईटी पटना की रिपोर्ट के बाद सरकार ने पुलों की नियमित जांच पर विशेष जोर दिया है। अब साल में दो बार सभी प्रमुख पुलों की जांच कराने की तैयारी की जा रही है। खास तौर पर विक्रमशिला सेतु से जुड़ी घटनाओं के बाद पुल सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता बन गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सरकार का मानना है कि नई तकनीक के इस्तेमाल से भविष्य में पुल हादसों को काफी हद तक रोका जा सकेगा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930