बिहार पुलिस दूरसंचार सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, अब 28 जून को होगी परीक्षा

Share

पटना : बिहार पुलिस दूरसंचार में सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा 2026 की तिथि में बदलाव किया गया है। विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत आयोजित होने वाली यह भर्ती परीक्षा अब 21 जून की जगह 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार, NEET (UG) 2026 परीक्षा को देखते हुए परीक्षा तिथि में परिवर्तन किया गया है।

भर्ती अभियान के तहत कुल 993 पदों पर नियुक्ति की जानी है। लिखित परीक्षा 28 जून 2026 को एकल पाली में आयोजित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

पर्षद ने बताया कि 15 जून 2026 से अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपने परीक्षा केंद्र जिले की जानकारी देख सकेंगे। वहीं 22 जून 2026 से e-Admit Card डाउनलोड करने की सुविधा शुरू होगी। अभ्यर्थी 28 जून सुबह 11 बजे तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

यदि किसी अभ्यर्थी को वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वे 26 जून 2026 को केन्द्रीय चयन पर्षद कार्यालय, पटना से डुप्लीकेट प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा तिथि बदलने की सूचना के बाद अभ्यर्थियों के बीच हलचल तेज हो गई है और लाखों उम्मीदवार अंतिम तैयारी में जुट गए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31