बिहार के 7 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, वज्रपात को लेकर अलर्ट

Share

पटना: प्रदेश में नमी युक्त पुरवा हवा के प्रभाव से मौसम सामान्य बना हुआ है। कई इलाकों में आंशिक बादल और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 24 घंटे में पटना समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश:
सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

तापमान में बदलाव के संकेत:
अगले 24 घंटे बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, राज्य में हीट वेव या लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव:
एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य व ऊपरी वायुमंडल में द्रोणिका के रूप में सक्रिय है, लेकिन इसका मौसम पर खास प्रभाव नहीं दिख रहा।

पिछले 24 घंटे में कहां-कितनी हुई बारिश:

  • कटिहार (कुरसेला): 80.8 मिमी
  • लखीसराय (सूर्यगढ़ा): 65.8 मिमी
  • जमुई (गिद्धौर): 60 मिमी
  • नालंदा (सरमेरा): 57.8 मिमी
  • जमुई (लक्ष्मीपुर): 54.4 मिमी
  • पूर्णिया (भवानीपुर): 43 मिमी
  • शेखपुरा (बरबिगहा): 39.4 मिमी
  • पटना (दनियांवा): 37.6 मिमी
  • नवादा (कौआकोल): 34.2 मिमी
  • किशनगंज (बहादुरगंज): 31.2 मिमी
  • जहानाबाद (मखदुमपुर): 28.4 मिमी
  • बांका (बेलहर): 26.8 मिमी
  • भभुआ (अधवारा): 24.2 मिमी
  • भागलपुर (नाथनगर): 23.4 मिमी
  • वैशाली (राघोपुर): 22.4 मिमी

तापमान अपडेट:

  • पटना का अधिकतम तापमान: 36.1°C
  • गोपालगंज में सर्वाधिक तापमान: 37.9°C

सावधानी जरूरी: वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031