Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार के सीवान में महज 13 धुर जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दो लोगों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सीवान। जिले के नौतन थाना क्षेत्र स्थित बरोहा गांव के बाबा मोड़ पर गुरुवार की शाम महज 13 धुर जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच हुए हिंसक टकराव में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मृतकों और घायलों की पहचान

मृतकों की पहचान बरोहा गांव निवासी स्वर्गीय कपिल सिंह के पुत्र शंकर सिंह और दूसरे पक्ष के मुनिलाल सिंह के पुत्र बांका सिंह के रूप में हुई है।

वहीं घायलों में मैनेजर सिंह और उनके पुत्र हीरा सिंह शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

खेत में बुवाई के दौरान हुआ विवाद

घटना को लेकर एक पक्ष का आरोप है कि जमीन को लेकर दोनों परिवारों के बीच वर्षों से विवाद चला आ रहा था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम खेत में मकई की बुवाई की जा रही थी। इसी दौरान पट्टीदार बांका सिंह अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और हमला कर दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से शंकर सिंह और मैनेजर सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और खूनी संघर्ष हुआ।

इलाज के दौरान दूसरी मौत

घटना में गंभीर चोट लगने के कारण शंकर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल बांका सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

गांव में तनाव, पुलिस तैनात

वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद नौतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031