बिहार के वीआईपी स्टे होम में संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, 8 महिलाओं समेत 15 हिरासत में; संचालक गिरफ्तार

Share

आरा। भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वीआईपी स्टे होम में छापेमारी कर आठ महिलाओं समेत 15 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस को यहां संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। स्टे होम संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लाइसेंस नहीं मिलने पर सील किया गया स्टे होम

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान स्टे होम के संचालन के लिए आवश्यक लाइसेंस नहीं मिला। इसके बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया। हिरासत में लिए गए सभी लोग बालिग बताए गए हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्टे होम में कथित संदिग्ध गतिविधियां कब से संचालित थीं और इसमें अन्य लोगों की भी कोई भूमिका थी या नहीं।

प्रशिक्षु महिला डीएसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

नवादा थाना क्षेत्र में स्टे होम में संदिग्ध गतिविधियां चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर छापेमारी की योजना बनाई गई। प्रशिक्षु महिला डीएसपी कोमल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में स्टे होम में प्रवेश कर जांच की।

प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि अवैध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि करीब 10-12 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि पुलिस की कार्रवाई में कुल 15 लोगों के हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। सभी बालिग हैं।

उन्होंने बताया कि स्टे होम का लाइसेंस नहीं मिला, जिसके बाद उसे सील कर दिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने लगाया देह व्यापार का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्टे होम में लंबे समय से देह व्यापार जैसी गतिविधियां संचालित हो रही थीं, जिससे इलाके की छवि प्रभावित हो रही थी। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल देह व्यापार के आरोप की पुष्टि नहीं की है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि स्टे होम में वास्तव में किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31