Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार के रोहतास में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर से टकराई पर्यटक बस, 10 यात्री गंभीर रूप से घायल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

डेहरी आन सोन: बिहार के रोहतास जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां वाराणसी से गया जा रही पर्यटकों की बस कंटेनर से टकरा गई। इस दुर्घटना में 10 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा

यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवसागर थाना क्षेत्र के कुम्भहऊ गेट के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार में चल रही बस सामने जा रहे कंटेनर से टकरा गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

तमिलनाडु के पर्यटक हुए घायल

घायल सभी यात्री तमिलनाडु राज्य के निवासी बताए जा रहे हैं। इनमें कुन्नू स्वामी, बीके सुंदरम, रवि, डॉ. सुंदरी, डॉ. आर मोहन, मल्लिका, विजया, कौशल्या और मनोरमा समेत अन्य लोग शामिल हैं।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और टीम ने राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को बाहर निकाला गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायलों को तुरंत सर अस्पताल के ट्रामा सेंटर और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एनएचआई की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया।

नर्सिंग स्टाफ अजय मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031