बिहार के मुजफ्फरपुर में बारात में ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या

Share

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 27 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

शादी की खुशियां बदलीं मातम में

पुलिस के मुताबिक, मीनापुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी जागेश्वर सहनी की बेटी की शादी थी। बारात पियर थाना क्षेत्र से आई थी। गांव में म्यूजिक ट्रॉली पर डांस और जश्न का माहौल था।

इसी दौरान गांव के ही राहुल कुमार (27), पिता विनोद सहनी, ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे थे। सड़क पर ट्रॉली खड़ी होने से रास्ता बाधित था, जिसे हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ।

कहासुनी के बाद बढ़ी रंजिश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहुल और बारात में शामिल कुछ लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में ट्रॉली हटा दी गई और राहुल अपना ट्रैक्टर खड़ा कर वापस शादी समारोह में शामिल हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपित पक्ष के मन में रंजिश बनी रही। दरवाजा लगने की रस्म के बाद जब राहुल घर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे रास्ते से उठा लिया।

सुबह मिला खून से लथपथ शव

परिजनों के अनुसार, रातभर तलाश के बाद सुबह गांव के बाहर एक सुनसान जगह पर राहुल का शव मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जो बेरहमी से पिटाई की ओर इशारा करते हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए।

डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह ट्रॉली हटाने को लेकर हुई कहासुनी सामने आई है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस बारात में आए लोगों और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930