Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार की डेढ़ लाख ग्रेजुएट छात्राओं को मिलेगी 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, अगले महीने खातों में आएगी रकम

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार सरकार राज्य की स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत राज्य की डेढ़ लाख से अधिक ग्रेजुएट छात्राओं के बैंक खातों में 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि अगले महीने भेजी जाएगी। इसको लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं और विश्वविद्यालयों से मिले डाटा का सत्यापन जारी है।

उच्च शिक्षा निदेशालय के अनुसार दिसंबर 2025 तक स्नातक पास करने वाली छात्राओं का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। अब तक राज्य के 17 विश्वविद्यालयों ने छात्राओं की सूची उपलब्ध करा दी है। इनमें Patna University, Pataliputra University, Lalit Narayan Mithila University, B. R. Ambedkar Bihar University, Tilka Manjhi Bhagalpur University समेत कई संस्थान शामिल हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विभाग के मुताबिक Veer Kunwar Singh University, Magadh University, Nalanda Open University, Aryabhatta Knowledge University और अन्य संस्थानों का डाटा भी पोर्टल पर अपलोड किया गया है। जिन संस्थानों से पूरी जानकारी अब तक नहीं मिली है, उन्हें 30 मई तक डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक रूप से उन्हें सहयोग देना है। इससे बेटियों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी और उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विभागीय अधिकारियों के अनुसार डाटा सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही प्रोत्साहन राशि सीधे छात्राओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इससे राज्य की डेढ़ लाख से अधिक छात्राओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930