बिहार एफएसएल में बड़ा फेरबदल: कई निदेशक व उपनिदेशक बदले, जांच व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

Share

पटना: बिहार में फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने प्रभारी निदेशक समेत कई अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, हिमजय कुमार को पटना एफएसएल का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें राजगीर जोन से पटना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पटना जोन में पदस्थापित मो. शहबाज आलम को राजगीर जोन भेजा गया है।

मुजफ्फरपुर के निदेशक विनोद कुमार पाल को गया जोन का निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर के उपनिदेशक माजिद खान को सारण जोन का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

राजकुमार को मुंगेर जोन एफएसएल का प्रभारी निदेशक बनाया गया है, जबकि भागलपुर जोन के चंदन कुमार को पूर्णिया जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन तबादलों का उद्देश्य एफएसएल की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना है। अधिसूचना के मुताबिक सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

प्रशासनिक स्तर पर दक्षता बढ़ाने और राज्य में फॉरेंसिक जांच व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिहाज से इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930