Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिजमशेदपुर के धतकीडीह तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत से हड़कंप, बदबू से दहशत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम, 09 अप्रैल। बिष्टुपुर स्थित धतकीडीह तालाब में गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में मछलियों की अचानक मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। पानी की सतह पर सैकड़ों मछलियां तैरती देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

5 से 8 किलो वजन की मछलियां भी मरी
बताया जा रहा है कि मरने वाली मछलियों का वजन करीब 5 से 8 किलो तक था। इतनी बड़ी मछलियों की मौत ने घटना को और गंभीर बना दिया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रात तक सब सामान्य, सुबह दिखा भयावह दृश्य
स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार रात तक तालाब की स्थिति सामान्य थी, लेकिन गुरुवार सुबह अचानक इतनी बड़ी संख्या में मछलियों का मरना कई सवाल खड़े कर रहा है।

तालाब से उठ रही बदबू
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि तालाब से तेज बदबू आ रही थी, जिससे स्थिति और चिंताजनक हो गई। इससे पानी के प्रदूषित होने की आशंका जताई जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रबंधन की चुप्पी, कारण स्पष्ट नहीं
तालाब का संचालन करने वाले जमशेदपुर एंगलिंग क्लब की ओर से इस मामले में कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है। क्लब के पदाधिकारी और कर्मचारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

प्रशासन से जांच की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर सफाई और पानी की गुणवत्ता की जांच होती, तो इस घटना को रोका जा सकता था। लोगों ने प्रशासन से मामले की गहन जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मरी मछलियों को हटाने का काम शुरू
फिलहाल जुस्को की ओर से मरी हुई मछलियों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि तालाब में और अधिक प्रदूषण न फैले।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031