बिक्रमगंज से गरजे पीएम मोदी: आतंकवादियों को सजा देने का वादा किया पूरा, बिहार को दी ₹48,520 करोड़ की सौगात

Share

आतंक का फन अगर उठा तो भारत उसे फिर कुचल देगा

बिक्रमगंज (रोहतास): ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार पहुंचे, तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। बिक्रमगंज की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने मधुबनी की धरती से किए गए अपने वादे का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा, “मैंने वादा किया था कि जो आतंकवादी हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ते हैं, उन्हें उनकी कल्पना से परे सज़ा मिलेगी। आज बिहार से कहने आया हूं कि वह वादा पूरा कर दिखाया।”

प्रधानमंत्री ने बताया कि हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के ठिकानों को खंडहर में तब्दील कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया, “आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई न रुकी है, न थमी है। अगर आतंक का फन फिर उठेगा, तो भारत उसे कुचलने का काम करेगा।”

पीएम मोदी ने नक्सलवाद का भी मुद्दा उठाया और विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं जब पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा, खासतौर पर लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए कहा कि रेलवे में नौकरी के नाम पर गरीबों की जमीन हड़प ली गई। उन्होंने जनता से अपील की कि बिहार को लूटने वालों से सतर्क रहें।

कांग्रेस भी प्रधानमंत्री के निशाने पर रही। सभा के अंत में पीएम मोदी ने बिहार को ₹48,520 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी, जिससे राज्य में बुनियादी ढांचे और जनकल्याण से जुड़े क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031