बिक्रमगंज की सभा में नीतीश ने की पीएम मोदी की तारीफ, विपक्ष पर साधा निशाना

Share

बिक्रमगंज (रोहतास): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिक्रमगंज की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार लगातार काम कर रही है, खासकर महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम उठाए गए हैं।

सीएम नीतीश ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, “पहले की सरकारों ने कोई ठोस काम नहीं किया। हम जब से सरकार में हैं, तब से विकास की गति तेज हुई है।”

जाति आधारित जनगणना के फैसले का स्वागत करते हुए नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया और कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा, “पहले भी हमने इसकी मांग की थी, आज इसका सम्मान हुआ है।”

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए नीतीश ने कहा, “वे लोग अंड-बंड बातें करते रहते हैं। जनता को इनसे सावधान रहना चाहिए।”

सभा के दौरान नीतीश कुमार ने उपस्थित जनता से खड़े होकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन भी करवाया, जो एक अभूतपूर्व दृश्य रहा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930