Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बाधमारा में चावल लदा ट्रक पलटा,कालाबाजारी की आशंका

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कतरास: बाघमारा के महुदा क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा सचिवालय के समीप शनिवार सुबह एक चावल लदा ट्रक (संख्या JH 09 S 5098) अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पर जिला देवघर के जसीडीह एफसीआई-पीडीएस का बोर्ड लगा हुआ था। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को सुबह करीब 3 बजे मिली, जब उन्होंने ट्रक को सड़क किनारे पलटा हुआ देखा।

ट्रक में लदे चावल की बोरियों को देखकर ग्रामीणों के बीच कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि सामान्यतः एफसीआई से पीडीएस के लिए भेजे जाने वाले चावल जूट (सुतरी) के बोरों में होते हैं, जबकि इस ट्रक में प्लास्टिक के बोरों का उपयोग किया गया है, जिससे संदेह और गहरा गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस मामले पर गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर तिवारी ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रक में लदे चावल की प्रकृति को देखते हुए कालाबाजारी से इनकार नहीं किया जा सकता। बड़े पैमाने पर चावल की हेराफेरी की आशंका जताते हुए उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

उन्होंने जिला प्रशासन और उपायुक्त से पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पीडीएस लाभुकों को वर्ष के 12 महीनों के बजाय कई बार केवल 10 महीनों तक ही अनाज मिल पाता है, ऐसे में यह मामला गंभीर हो जाता है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रमाशंकर तिवारी ने यह भी सवाल उठाया कि एफसीआई जसीडीह का बोर्ड लगाकर ट्रक आखिर चावल कहां ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930