Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बाघमारा में आउटसोर्सिंग कंपनी का विरोध, इसराफिल खान बोले- “बंदूक के जोर पर काम नहीं चलेगा”

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

बाघमारा: बाघमारा के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में कोलियरी संचालन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दो नंबर इंद्रा चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित एक बैठक में जिप सदस्य इसराफिल खान उर्फ लाला ने नई आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए इसराफिल खान ने आरोप लगाया कि बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 6 के ईस्ट बसुरिया कोलियरी में नई कंपनी स्थानीय गुंडा तत्वों के सहारे कोयला उत्पादन शुरू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि ईस्ट बसुरिया शहीदों की धरती है और यहां के लोग किसी भी तरह की दबंगई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने साफ कहा कि अगर कंपनी को यहां काम करना है, तो उसे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, पूर्व में कार्यरत मजदूरों और बेरोजगार युवाओं के साथ वार्ता करनी होगी। बिना सहमति के किसी भी प्रकार का काम शुरू करने पर विरोध किया जाएगा।

इसराफिल खान ने चेतावनी देते हुए कहा कि बंदूक के बल पर काम कराने की कोशिश की गई और कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी ऐसे व्यक्ति को काम देने की कोशिश कर रही है, जिस पर कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और स्थानीय मजदूरों व युवाओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

बैठक में बोआ कला दक्षिण और बोआ कला उत्तर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय युवा मौजूद रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930