Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बनारसी कचौड़ी-जलेबी के कायल हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

वाराणसी दौरे के दौरान सादगीभरे अंदाज में परिजनों संग मिठाई की दुकान पर लिया स्थानीय व्यंजनों का स्वाद


वाराणसी, 04 अप्रैल:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा अपने सादगीपूर्ण और बनारसी अंदाज के लिए चर्चा में रहा। दौरे के दूसरे और अंतिम दिन शनिवार सुबह उन्होंने लौटने से पहले नदेसर स्थित मिंट हाउस के पास एक प्रसिद्ध मिठाई की दुकान पर अचानक अपना काफिला रुकवा दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने यहां अपने परिजनों के साथ आम लोगों की तरह टेबल पर बैठकर बनारसी व्यंजनों—कचौड़ी, जलेबी और लस्सी का स्वाद लिया। उनके इस सहज व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों को काफी प्रभावित किया।

स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेने के बाद मुख्यमंत्री ने बनारसी खान-पान की सराहना करते हुए कहा कि भारत के हर प्रदेश और शहर की अपनी विशिष्ट खान-पान संस्कृति होती है, जो उसकी पहचान बनाती है। पारंपरिक व्यंजन देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने की खबर फैलते ही दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीर उन्हें करीब से देखने के लिए उत्साहित नजर आए और उनके ‘खांटी बनारसी’ अंदाज की जमकर सराहना की।

मिष्ठान्न भंडार में जलपान के बाद मुख्यमंत्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, जहां से वे मध्य प्रदेश के लिए प्रस्थान कर गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930