बकरीद पर हिंसा और पशु बलि को लेकर विहिप का विरोध, डॉ. सुरेंद्र जैन ने उठाए धार्मिक और संवैधानिक सवाल

Share

विश्व हिंदू परिषद ने बकरीद पर पशु बलि और हिंसा पर जताया कड़ा विरोध, न्यायपालिका से सख्त कदम उठाने की मांग

RANCHI : विश्व हिंदू परिषद ने बकरीद के अवसर पर होने वाली कथित पशु बलि, हिंसा और अवैध गतिविधियों को लेकर तीव्र नाराजगी व्यक्त की है। केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि लाखों मासूम जानवरों की क्रूर हत्या को धार्मिक अधिकार बताना अमानवीय होने के साथ ही देश के संवैधानिक प्रावधानों और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन है।

डॉ. जैन ने सवाल किया कि जब हिंदू त्योहारों पर पर्यावरण संरक्षण की सलाह दी जाती है, तो बकरीद जैसे अवसरों पर कथित पर्यावरण प्रेमी, बुद्धिजीवी और पत्रकार क्यों चुप रहते हैं। उन्होंने कुरान में बलि के आदेशों का हवाला देते हुए, प्रतीकात्मक और अहिंसक तरीकों को अपनाने की सलाह दी। विहिप ने दावा किया है कि बकरीद पर देश भर में दो करोड़ से अधिक जानवरों की बलि होती है, जिससे सामाजिक असहजता के साथ-साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य और व्यवस्था को भी खतरा होता है। संगठन ने न्यायपालिका से इस मामले में सख्त रुख अपनाने की मांग की है।


Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031