फर्जी निवेश कंपनी से 81.83 लाख की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एसआईटी ने दार्जिलिंग से दबोचा

Share

किशनगंज, 07 अप्रैल। फर्जी निवेश कंपनी बनाकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दार्जिलिंग से दबोचा गया है।

ऐसे रची गई ठगी की साजिश
जानकारी के अनुसार, बहादुरगंज अस्पताल रोड स्थित ‘फास्ट वर्ल्ड निधि लिमिटेड’ नामक फर्जी कंपनी वर्ष 2022 में बनाई गई थी। इस कंपनी के जरिए लोगों को अधिक ब्याज का लालच देकर किश्तों में कुल 81.83 लाख रुपये की ठगी की गई। वारदात के बाद मुख्य आरोपी फरार हो गया था।

एसआईटी ने की कार्रवाई
संतोष कुमार के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी अफजल अहमद को गिरफ्तार किया।

कई आपराधिक मामले दर्ज
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में चोरी, ठगी और गबन के आधा दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। दिघलबैंक थाना कांड संख्या 66/24 (10 जून 2024) के तहत धारा 323, 406, 417, 420 और 120बी के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

लोगों से अपील
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी निवेश से पहले संबंधित कंपनी की वैधता की जांच जरूर करें और अधिक ब्याज के लालच में आकर निवेश न करें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31