Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में पटना के सड़कों पर उतरे छात्र, मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस ने बरसाए वाटर कैनन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना, 04 अगस्त । बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को छात्रों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिला। विभिन्न मांगों को लेकर बड़ी संख्या में छात्र जेपी गोलंबर से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च के लिए निकले, जिससे शहर के प्रमुख इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

जेपी गोलंबर से निकला छात्रों का मार्च
पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्र युवा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले रामगुलाम चौक से जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के उद्देश्य से आगे बढ़ रहे थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गांधी मैदान के पास पुलिस ने रोका मार्च
जुलूस के गांधी मैदान की ओर बढ़ने पर पुलिस ने गेट नंबर 12 के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए और आगे बढ़ते हुए डाकबंगला चौराहे की ओर पहुंच गए।

डाकबंगला चौराहे पर टकराव, वाटर कैनन का इस्तेमाल
डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। छात्रों के लगातार आगे बढ़ने की कोशिश के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
प्रदर्शन को देखते हुए गांधी मैदान थाना क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। जेपी गोलंबर, इनकम टैक्स चौराहा, डाकबंगला और मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और दंगा नियंत्रण बल तैनात किए गए थे। एहतियात के तौर पर वाटर कैनन और अन्य सुरक्षा उपकरण भी मौके पर मौजूद रहे।

छात्रों की ये हैं प्रमुख मांगें
प्रदर्शनकारी छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर रोक, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुई कार्रवाई वापस लेने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इसके अलावा सीवान में हालिया छात्र आंदोलन के दौरान गोली लगने से घायल छात्र को मुआवजा देने, गिरफ्तार छात्रों की रिहाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31