Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पूर्वी चंपारण में अपराधियो ने युवक को मारी गोली, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी चंपारण। जिले के लखौरा थाना क्षेत्र के गोला पकड़िया स्कूल के समीप सोमवार की सुबह अपराधियो ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। युवक की पहचान सुमन उर्फ विक्की के रूप में हुई है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल विक्की को तत्काल मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने महज दो घंटे के अंदर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए दो अपराधियो को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घायल युुवक के परिजनों ने बताया कि सुमन उर्फ विक्की को एक दिन पहले घोड़ासहन थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा था। सोमवार सुबह जब वह कहीं जाने के लिए निकला, तो गोला पकड़िया स्कूल के सामने पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उस पर गोली चला दी।पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

लखौरा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, अपराधी मौके से फरार हो गए।पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि घायल युवक सुमन उर्फ विक्की का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ लूट और चोरी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो मुफस्सिल, महुअवा और लखौरा सहित अन्य थानों में पंजीकृत हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

एसपी ने आशंका जताई है कि घटना के पीछे आपसी रंजिश या कोई पुराना विवाद हो सकता है। विक्की का इलाज कर रहे डॉक्टर राधेश्याम ने बताया कि उसे सिर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे रेफर किया गया है।मामले के खुलासे के लिए सदर एसडीपीओ जितेश पांडे के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करते हुए दो अपराधियो को पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गोलीकांड का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930