पूर्णिया: सूरज बिहारी हत्याकांड, बेटे के सदमे में 10 दिन बाद पिता ने भी तोड़ा दम

Share

पूर्णिया। बेटे की निर्मम हत्या के बाद इंसाफ की आस लगाए बैठे पिता की भी आखिरकार मौत हो गई। सूरज बिहारी की हत्या के 10 दिन बाद उसके पिता जवाहर यादव ने भी दम तोड़ दिया। बेटे के गहरे सदमे और मानसिक आघात ने उनकी जिंदगी छीन ली। आज सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें फातमा अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।

गौरतलब है कि 10 दिन पूर्व अपराधियों ने शहर के नेवालाल चौक स्थित बसंत बिहार इलाके में सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद परिवार में विधि-विधान से क्रिया-क्रम चल रहा था, लेकिन बेटे की मौत का सदमा पिता सह नहीं पाए और 10वें दिन उन्होंने भी जीवन त्याग दिया।

पिता की मौत की खबर फैलते ही इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया है। सैकड़ों लोग जवाहर यादव के आवास पर पहुंच रहे हैं। लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। सबसे गंभीर बात यह है कि सूरज बिहारी की हत्या को 10 दिन बीत जाने के बावजूद पूर्णिया पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे लोगों का आक्रोश और भी तेज हो गया है।

बताया जा रहा है कि यदि जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर सकती है। फिलहाल पूर्णिया का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930