Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पूर्णिया में 10.50 करोड़ के साइबर ठगी मामले में पुलिस ने आरोपी रूपेश सालिया को किया गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्णिया :    बड़ी खबर पूर्णिया से है जहां साइबर थाना की पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में कस्बा थाना के तीनपनिया से एक हार्डवेयर दुकानदार रूपेश सालिया को पकड़ा है.

 मामले में साइबर थाना अध्यक्ष डीएसपी चंदन ठाकुर ने बताया कि रूपेश सालिया के एचडीएफसी बैंक के अकाउंट में दो दिनों में 10.50 करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ था. इसके बाद बैंक द्वारा साइबर थाना में कंप्लेंन किया गया. जब रूपेश सालिया को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि बंगाल के एक साइबर ठग ने उनसे उसका करंट अकाउंट का डिटेल्स लिया था. इसी अकाउंट में महाराष्ट्र के एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 10.50 करोड़ रुपए मंगवाया गया था. बाद में रुपेश सालिया ने सिलीगुड़ी जाकर साइबर ठग को 10.50 करोड रुपए ट्रांजैक्शन किया था. इसके एवज में उन्हें 5% कमीशन दिया गया था.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

साइबर डीएसपी ने कहा कि आए दिन डिजिटल अरेस्ट की बातें होती है. लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी डिजिटल अरेस्ट कर पूछताछ नहीं कर सकती है. इसलिए ऐसी साइबर ठगों के झांसे में आने से लोगों को बचना चाहिए. कभी भी लालच में आकर इस तरह के ठगी का शिकार नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी जांच की जा रही है. इसमें कई राज्यों के पांच साइबर अपराधियों का नाम आया है. जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी होगी.

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31