—रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में होगा समारोह, जैप एडीजी प्रिया दुबे ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण
रांची, 23 अक्टूबर। 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन समारोह 26 अक्टूबर को रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
जैप एडीजी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
शुक्रवार को झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) की एडीजी प्रिया दुबे ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमंत्रण के लिए आभार जताया और 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मुलाकात के दौरान जैप के आईजी सुनील भास्कर और डीआईजी कार्तिक एस भी उपस्थित रहे।






