पीएम मोदी ने नए साल 2026 की दी शुभकामनाएं, समाज में शांति और खुशी के लिए प्रार्थना की

Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नववर्ष 2026 के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि आने वाला वर्ष सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि नया साल लोगों के प्रयासों में सफलता और कार्यों में संतोष प्रदान करे। उन्होंने समाज में शांति और खुशहाली की प्रार्थना भी की। प्रधानमंत्री ने कहा कि नववर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और सकारात्मक बदलाव का अवसर होता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2026 देश और समाज के लिए सुख, शांति और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा।

उल्लेखनीय है, सारे जहां में नए साल की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले 2026 का आगाज किरिबाती के किरीटीमाटी द्वीप से हुआ। देश के के शहरों में रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी और संगीत के साथ लोगों ने जश्न मनाया। नए साल की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र के विकास, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का आह्वान किया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930