पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 19 बस यात्रियों का किया अपहरण , इनमें 10 को छुड़ाया गया

Share

कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सोमवार आधीरात से कुछ पहले अज्ञात बंदूकधारियों ने 19 बस यात्रियों का अपहरण कर लिया। सदाबहार ट्रांसपोर्ट कंपनी की यह बस क्वेटा जा रही थी। यह वारदात काशमोर के मुरीद शाख इलाके में हुई। सुरक्षा बलों ने इन यात्रियों में से 10 को छुड़ा लिया है।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक शोएब लेहरी ने बताया कि सोमवार रात करीब 11ः30 बजे गुड्डू काशमोर लिंक रोड पर गुड्डू इंटरचेंज के पास लगभग 15 बंदूकधारियों ने बस को रोका। बस में पुरुष, महिलाएं और बच्चे सवार थे। बंदूकधारी इनमें से 15 को अपने साथ ले गए। यह सूचना पुलिस और रेंजर्स को दी गई।

पुलिस और रेंजर्स ने बलोचिस्तान के सोनमियानी में गोलीबारी के बाद 10 अगवा यात्रियों को छुड़ा लिया। उप पुलिस महानिरीक्षक सुक्कुर कैप्टन (रिटायर्ड) फैसल अब्दुल्ला चाचर ने बताया कि छुड़ाए गए कुछ यात्रियों में रहीम यार खान से मोहम्मद इरफान, लाल खान और जुल्फिकार अली, मुजफ्फरगढ़ से फिरोज खान और करीम बख्श और सैयद अली इमाद शामिल हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031