Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट, सहायक कमांडेंट घायल, हालत गंभीर

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान आज सुबह आईईडी विस्फोट से 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। घटना की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने की है।

सुरक्षा बलों को सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर 209 कोबरा बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए जंगल में निकली थी। टीम दुर्गम और घने इलाके से गुजर रही थी, तभी जमीन के नीचे प्लांट किया गया प्रेशर आईईडी अचानक फट गया। विस्फोट की चपेट में आने से सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बाकी जवानों ने मोर्चा संभालते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी बुलाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस मुख्यालय को तत्काल सूचना दी गई। घायल सहायक कमांडेंट अजय मलिक को तत्काल घटनास्थल से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया गया है। एसपी अमित रेणु ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930