पश्चिमी सिंहभूम के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा की तलाश जारी

Share

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के टोंटो-गोइलकेरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में बुधवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसकी पुष्टि एसपी अमित रेनू ने करते हुए बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और जवान पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, रूटुगुटू जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हुई जब सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इस अभियान में कोबरा 209 बटालियन समेत अन्य बल शामिल हैं। कार्रवाई कुख्यात माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा की तलाश में की जा रही है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है।

दो दिनों से चल रहा था कॉम्बिंग अभियान

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बल पिछले दो दिनों से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा गांवों के आसपास सघन कॉम्बिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान जंगल में छिपे माओवादी सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।

इलाके की घेराबंदी, सर्च तेज

मुठभेड़ रुक-रुक कर जारी रही और फिलहाल फायरिंग थमने की सूचना है। हालांकि, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है। अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई है और क्षेत्र में अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

एसपी अमित रेनू ने बताया कि ऑपरेशन का उद्देश्य शीर्ष माओवादी नेताओं को पकड़ना या निष्क्रिय करना है। एहतियात के तौर पर आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है। नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930