पलामू में सनसनीखेज वारदात, दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट, ब्याज के साथ पैसे मांगने पर पारा शिक्षक की हत्या

Share

पलामू: जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र में एक पारा शिक्षक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में मृतक के साथी पारा शिक्षक को ही गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी भी पारा शिक्षक

पुलिस के अनुसार, चिल्हो खुर्द निवासी पारा शिक्षक उदय सिंह की हत्या उसके साथी सुरेन्द्र यादव ने की थी। सुरेन्द्र यादव छतरपुर नाग बाबा का रहने वाला है और तारूदाग डिंडी में पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत है। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पैसों के विवाद में रची साजिश

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। करीब छह माह पहले सुरेन्द्र ने उदय से 25 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे उदय ब्याज सहित 50 हजार रुपये के रूप में वापस मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच एक सप्ताह पहले विवाद और झड़प भी हुई थी।

बियर पिलाकर किया हमला

एसडीपीओ प्रशांत कुमार के अनुसार, घटना वाली रात दोनों साथ बैठे और बियर पी। इसके बाद सुरेन्द्र यादव उदय सिंह को सुनसान स्थान पर ले गया और पहले से साथ लाए फरसा से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी।

पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई

घटना के बाद मृतक की पत्नी के आवेदन पर छत्तरपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

महत्वपूर्ण सबूत बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने कपड़े और हत्या में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

मौके पर थाना प्रभारी सौरभ चौबे और अवर निरीक्षक राहुल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31