Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पलामू में अधूरे निर्माण कार्य ने ली एक और की जान, ओवरब्रिज से गिरकर छात्र की दर्दनाक मौत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पलामू, 11 अप्रैल। मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में नेशनल हाईवे के अधूरे ओवरब्रिज पर जन्मदिन पार्टी के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय छात्र की स्कूटी सहित गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन उरांव (पिता अर्जुन उरांव) के रूप में हुई है, जो पांकी रोड पोखराहा का रहने वाला था।

जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम अमन अपने दोस्तों के साथ चियांकी स्थित अधूरे ओवरब्रिज पर जन्मदिन पार्टी मनाने गया था। इसी दौरान उसे स्कूटी चलाने के लिए दी गई, जबकि उसे वाहन चलाना नहीं आता था। स्कूटी चलाने के क्रम में वह अनियंत्रित हो गया और ऊपर से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

परिवार में मचा कोहराम

घटना के समय अमन की मां सतबरवा क्षेत्र में एक शादी समारोह में गई हुई थीं, जबकि उसके पिता काम के सिलसिले में बनारस में थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अमन दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था और आठवीं कक्षा का छात्र था।

दोस्तों के साथ गया था ओवरब्रिज

मृतक के भाई चुन्नू उरांव के अनुसार, जन्मदिन पार्टी में अमन के पांच दोस्त शामिल थे, जिनमें कुछ लड़कियां भी थीं। बताया जा रहा है कि यह जन्मदिन अमन की चचेरी बहन का था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी

शनिवार सुबह 10 बजे एमएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच03ए 3175 है।

पुलिस ने की घटना की पुष्टि

सदर थाना प्रभारी लाल जी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जन्मदिन मनाने के लिए बच्चे फ्लाईओवर पर गए थे। इसी दौरान स्कूटी सहित गिरने से किशोर की मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930