Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

परंपरा कला एवं विरासत मेले में 90 से अधिक स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र, सावन सिंधारा उत्सव में शामिल हुईं मंत्री दीपिका पांडेय

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के तत्वावधान में हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित चार दिवसीय परंपरा कला और विरासत मेले के दूसरे दिन सावन सिंधारा उत्सव पूरे उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।

महिलाओं की उद्यमिता को मिल रहा नया मंच

इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उनकी उद्यमिता को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि परंपरा और संस्कृति से जुड़े इस मेले के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

90 से अधिक स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आई महिला उद्यमियों ने 90 से अधिक स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों पर हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, गृह सज्जा सामग्री, आभूषण, हर्बल उत्पाद, सूती एवं सिल्क वस्त्र सहित अनेक हस्तनिर्मित वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं, जो आगंतुकों को आकर्षित कर रही हैं।

खरीदारी के साथ पारंपरिक व्यंजनों का आनंद

मेले में आने वाले लोग खरीदारी के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद ले रहे हैं। आयोजन स्थल पर सावन के अनुरूप पारंपरिक सजावट और सांस्कृतिक वातावरण लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शनिवार को होगा ‘शिव तांडव’ सांस्कृतिक कार्यक्रम

आयोजन समिति के अनुसार मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। शनिवार शाम पांच बजे विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘शिव तांडव’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव विनोद जैन, मुख्य संयोजक विनीता झुनझुनवाला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, महिला उद्यमी और शहरवासी उपस्थित रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031