Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पटना हाईकोर्ट को मिली नई चीफ जस्टिस, न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

पटना, 05 जून: पटना हाईकोर्ट को नया नेतृत्व मिल गया है। न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय ने पटना हाईकोर्ट की 48वीं मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। बिहार लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पटना हाईकोर्ट को मिली दूसरी महिला चीफ जस्टिस

न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय पटना हाईकोर्ट की दूसरी महिला चीफ जस्टिस बनी हैं। इससे पहले 4 जून 2026 को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संगम कुमार साहू सेवानिवृत्त हो गए थे।

न्यायिक सेवा में लंबा अनुभव

12 जुलाई 1964 को जन्मी न्यायमूर्ति राय की प्रारंभिक शिक्षा गंगटोक के तथानगचेन स्कूल में हुई। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीति शास्त्र में स्नातक किया और 1989 में कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की डिग्री हासिल की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस

1990 में दिल्ली बार एसोसिएशन में नामांकन के बाद उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत की। उसी वर्ष वे प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के रूप में न्यायिक सेवा में शामिल हुईं।

सिक्किम हाईकोर्ट में भी निभाई अहम भूमिका

15 अप्रैल 2015 को उन्हें सिक्किम हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वे सिक्किम हाईकोर्ट में नियुक्त होने वाली पहली महिला जज रहीं। इसके अलावा उन्होंने 2018, 2019, 2020, 2025 और 2026 में एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में भी कार्य किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नए कार्यकाल से उम्मीदें

न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय के नेतृत्व में पटना हाईकोर्ट से न्यायिक व्यवस्था को और मजबूत करने, लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और न्यायिक पारदर्शिता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930