Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पटना: ‘हर घर नल का जल’ योजना की हाईलेवल समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार में ‘हर घर नल का जल’ योजना की प्रगति को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने की।

बैठक में मुंगेर प्रमंडल, लखीसराय और जमुई में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सचिव ने स्पष्ट कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुंगेर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को लंबित योजनाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही CGRC पर लंबित शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया गया।

समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि निरीक्षण के लिए नामित सहायक अभियंता फील्ड विजिट पर नहीं गए। इस पर पंकज कुमार पाल ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लखीसराय और मुंगेर के अभियंताओं को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर जमीनी स्थिति की निगरानी करने के निर्देश दिए गए। सचिव ने चेतावनी दी कि काम में लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति (CRS) जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।

इसके अलावा पाइपलाइन लीकेज, क्षतिग्रस्त लाइन और जलापूर्ति में बाधा जैसी समस्याओं को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया गया। अधीक्षण अभियंता को भी नियमित फील्ड विजिट सुनिश्चित करने को कहा गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930