Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पटना में 13–15 दिसंबर तक ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स मीट 2025–26 का आयोजन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार को इस वर्ष ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स मीट 2025–26 की मेज़बानी का अवसर मिला है। यह राष्ट्रीय स्तर का तीन दिवसीय खेल आयोजन 13 से 15 दिसंबर 2025 तक कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। देशभर के सिविल सेवकों की भागीदारी से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 1,084 प्रतिभागी शामिल होंगे। इनमें 702 पुरुष, 328 महिला एथलीट और 54 अधिकारी शामिल हैं।

हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक सहित कई राज्यों की टीमें इवेंट में हिस्सा लेंगी। रेस, शॉट पुट, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट, जैवलिन, रिले और हैमर थ्रो जैसे प्रमुख एथलेटिक्स इवेंट प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा 40 से 60 वर्ष आयु वर्ग के वेटरन्स एथलीटों के लिए भी विशेष श्रेणी की प्रतियोगिताएँ निर्धारित की गई हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अपनी आधुनिक सुविधाओं—सिंथेटिक ट्रैक, उन्नत थ्रोइंग एरिया, जिम्नैजियम और प्रशिक्षण व्यवस्था—के साथ आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य सरकार के अनुसार हाल के वर्षों में बिहार ने खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने, जिलास्तरीय खेल अकादमियों को सक्रिय करने और प्रतिभा पहचान अभियानों के माध्यम से एथलेटिक्स में उल्लेखनीय प्रगति की है।

इस आयोजन की संचालन समिति का नेतृत्व कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी श्री प्रणव कुमार कर रहे हैं। वहीं सचिव–cum–नोडल अधिकारी (एथलेटिक्स) के रूप में बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री शिर्षत कपिल अशोक प्रतियोगिता की तैयारियों और समन्वय का दायित्व संभाल रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार सरकार ने सभी प्रतिभागियों और अधिकारियों का स्वागत करते हुए आशा जताई है कि यह राष्ट्रीय खेल महोत्सव एथलेटिक्स के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा और राष्ट्रीय एकता तथा खेल भावना को और मजबूत करेगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031