Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पटना में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खींची रथ की रस्सी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन (अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) मंदिर द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ की आरती की, रथ यात्रा मार्ग पर स्वयं झाड़ू लगाया और रथ की रस्सी खींचकर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।

इस्कॉन मंदिर में हुआ मुख्यमंत्री का अभिनंदन

कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रमन मनोहर दास ने मुख्यमंत्री का पुष्पमाला, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में भी हुए शामिल

इसके बाद मुख्यमंत्री गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी पहुंचे, जहां बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद की ओर से आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए।

यहां भी उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा-अर्चना और आरती की। साथ ही रथ यात्रा मार्ग पर स्वयं झाड़ू लगाकर रथ की रस्सी खींची और यात्रा की शुरुआत कराई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगवान श्री जगन्नाथ से बिहार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर बना रहे और राज्य निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

इस अवसर पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने मुख्यमंत्री को पुष्पमाला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कई जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधानसभा के सभापति अवधेश नारायण सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, रत्नेश कुशवाहा, श्याम रजक सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31