पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव का शव मिलने पर बवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, सड़क जाम और आगजनी

Share

पटना, 10 जुलाई। राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में राहु पंचायत के पूर्व मुखिया संजय कुमार यादव का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

खेत के पास मिला शव

शुक्रवार सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने तरवां बोरिंग के पास शव देखा और तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हत्या या हादसा? जांच जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अपराधियों ने संजय कुमार यादव की हत्या कर शव को खेत के पास फेंक दिया। परिवार में मातम का माहौल है और न्याय की मांग की जा रही है।

आपराधिक मामलों में था नाम

जानकारी के अनुसार, संजय कुमार यादव पर आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और वह कई मामलों में फरार चल रहे थे।

सड़क जाम और आगजनी

घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने बिक्रम-बिहटा मुख्य सड़क को जाम कर दिया और आगजनी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर तैनात है।

पुलिस का बयान

बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

“घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। अभी शरीर पर स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। सभी पहलुओं पर जांच जारी है।”


Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031