Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पटना जू में जल्द दिखेंगे विदेशी सफेद गैंडे, सिंगापुर से आएगा खास जोड़ा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

Patna: पटना जू में जल्द ही विदेशी सफेद गैंडों की एंट्री होने जा रही है। वन एवं पर्यावरण विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सिंगापुर के Singapore Zoo से दो सींग वाले सफेद गैंडों का एक खास जोड़ा पटना लाया जाएगा।

यह पूरी प्रक्रिया एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत होगी। इसके बदले पटना जू से भारतीय एक सींग वाले गैंडों को सिंगापुर भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि विदेशी गैंडों को समुद्री रास्ते से कोलकाता होते हुए पटना लाया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फिलहाल पटना जू में 10 गैंडे मौजूद हैं और गैंडों की संख्या के मामले में इसे एशिया के प्रमुख जू में गिना जाता है। सफेद गैंडों के आने से जू में पर्यटकों का आकर्षण और बढ़ने की उम्मीद है।

सफेद गैंडा अफ्रीकी प्रजाति का विशालकाय गैंडा होता है, जिसकी पहचान उसके दो सींग और बड़े आकार से होती है। वहीं भारत में पाए जाने वाले गैंडे एक सींग वाले होते हैं, जो मुख्य रूप से पूर्वोत्तर भारत में पाए जाते हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वन विभाग का मानना है कि इस एक्सचेंज प्रोग्राम से वन्यजीव संरक्षण और प्रजातियों के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930